Thursday, October 22nd, 2026

कोविड के संक्रमण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: पारवानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर पारवानी , महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कन्फेडरेशन आॅफ आल इंडिया टे्रडर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मगेलाल मालू, महामंत्री जितेन्द्र दोशी कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं कैट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के संबंध में मुलाकात की। चेंबर ने कोरोना के चलते अपने होली मिलन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव के साथ ही उनके विभाग के पूरे अधिकारीगण भी उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, र्प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि कोविड संक्रमण को नीचे ला पायें और प्रदेश में दुबारा अच्छी स्थिति बनी रहे। इसके पश्चात् रायपुर जिलाधीश  के साथ एक बैठक हुई जिसमें रायपुर जिले के बारे में चर्चा हुई।  इसी कड़ी में एक आवश्यक बैठक चेम्बर कार्यालय में हुई जिसमें 125 से अधिक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि हर व्यापारी यह जवादारी लें कि मैं, मेरा परिवार, मेरा कर्मचारी, मेरा ग्राहक अगर मैं इनके अंदर जागरूकता ला सकूं और प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें तो कोविड महामारी में तत्काल नियंत्रण हो सकता है। कैट के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें कोविड महामारी को जल्दी से जल्दी नियंत्रित करना चाहिये।रायपुर मिल मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कहा कि कोरोना काल में हमने बहुत सेवायें दी है। निगम आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि मास्क सही से पहने,हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोयें या सेनेटाइजर का प्रयोग करें, आपस में 6 फीट(2 गज)की दूरी बनायें। लक्षण दिखने पर खुद को दूसरों से अलग करें, एवं अन्य सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सारे व्यापारी सांगठनों ने आव्हान किया कि हर दुकान के सामने स्टीकर/पोस्टर लगायें और शहर में होर्डिंग्स लगायें और ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। मास्क नही ंतो सामान नहीं। हर दुकानदार जो ग्राहक बिना मास्क के दुकान आता है उसे मास्क निशुल्क प्रदान करें। कैट एवं चेम्बर ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि होली मिलन समारोह नहीं करेंगे, और उपस्थित सारे संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय